उझानी,(बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने आज विभिन्न स्थानों से झगड़ा फसाद अमादा आठ लोगों कोे शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर मुचलका पाबंद किया है।
पुलिस ने गांव पंवारनगला मजरा पिपरौल पुख्ता में आज झगड़ा फसाद कर रहे एक पक्ष के बाप बेटा मेघसिंह, जुगेन्द्र, उपेन्द्र, सोहनपाल को बंदी बनाया है। पुलिस ने नगर के मौहल्ला अयोध्यागंज निवासी रहीस अहमद को झगड़ा करते हुए हिरासत में लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुईया निवासी विपिन, धीर सिंह और बन्टू को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को शांति भंग में गिरफ्तार करने के बाद उन्हें मुुचलका पाबंद करते हुए अदालत में पेश किया है।
Up Namaste > Blog > जनपद बदायूं > उझानी > शांति भंग की आशंका में आठ लोग गिरफ्तार, किया मुचलका पाबंद