जनपद बदायूं

हर घर तिरंगा अभियान से पूरा जिला राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा

Up Namaste

बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मनाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम 11 से 17 अगस्त के मध्य बड़े जोश के साथ मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक व्यक्ति बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है और दूसरों से इसमें भागीदार बनने के लिए आह्वाहन कर रहा है। कहीं तो तिरंगा रैली या तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, तो कहीं तिरंगा वितरित किए जा रहे हैं। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगां का कहना है कि इससे देशवासियों में तिरंगे के प्रति सम्मान और देश प्रेम का जज्बा और बढ़ेगा। जनपद देशभक्ति के प्रति अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन की ओर से भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। इस अभियान को लेकर आजादी के अमृत महोत्सव का एक माहौल बना हुआ है। इस माहौल को और जोशीला बनाने का काम युवा वर्ग और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा किया जाने लगा है। तहसीलों, ब्लॉकों, कार्यालयां, संस्थानों, घरों और दुकानों आदि पर हर व्यक्ति हाथ में तिरंगा उठाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कहीं सड़कों पर तिरंगा यात्रा या तिरंगा रैली निकाली जा रही है तो कहीं पर तिरंगा वितरित किए जा रहे हैं। तिरंगे के प्रति राष्ट्रभक्ति का ऐसा माहौल पहली बार देखने में आ रहा है।

झंडा फहराने के नियमों से नागरिकों को जागरूक नही कर रहे हैं प्रशासनिक अधिकारी
पूरे जिले में प्रशासनिक और राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाल कर और दुकानों एवं घरों में तिरंगा वितरित तो किया जा रहा है लेकिन तिरंगा ध्वज किस तरह से फहराना है यह नियम नागरिकों की समझ से परे हैं। तिरंगा झंडा मिलने पर अक्सर देखा जा रहा है कि बहुत से नागरिक तिरंगा झंडा को एक पिकनिक की तरह अपना रहे हैं और कही जमीन से लगता हुआ तो कही नीचे लटका हुआ तिरंगा फहरता नजर आ जाता है। कई जागरूक नागरिकों ने ऐसा करने वाले लोगों को समझा कर सही तरीके से झंडा लगवाया लेकिन प्रशासन एवं राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों की ओर से झंडा फहराने के नियमों से जनता को जागरूक नही किया जा रहा है।

ग्रामीणों में तिरंगा के प्रति जागरूकता पैदा करने को निकाली तिरंगा रैली
बमनौसी, उझानी। कादरचौक ब्लाक क्षेत्र के गांव बमनौसी में भाकियू नेता सत्यवीर सिंह यादव ने ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए तिरंगा रैली गांव के गलियारों में निकाली और ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के बारे में बताते हुए आह्वान किया कि हम सब अपने घरों में सम्मान के साथ तिरंगा फहरा कर अच्छे भारतीय नागरिक बने और शहीदों को नमन करें। इस मौके पर अशोक कुमार, नरेन्द्र सिंह, बिट्टन, सर्वेश, आर्येन्द्र, मनोज यादव, शेखर, सोनू और सोमवीर आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!