बिल्सी

जन जागरूकता से ही हो सकता हैं पर्यावरण संरक्षणः स्पर्श जैन

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने आज पदमांचल जैन मंदिर परिसर में अशोक वृक्ष के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जन जागरूकता के बिना पर्यावरण संरक्षण संभव नही है।

समिति के पदाधिकारी पदमांचल जैन मंदिर परिसर में जुटे और समिति के संस्थापक प्रशांत जैन के साथ छायादार अशोक वृक्ष के पौधे का रोपण किया इस अवसर पर प्रशांत जैन और नगराध्यक्ष स्पर्श जैन ने कहा कि वह पदाधिकारियों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए वे व्यापक स्तर पर नगर की शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालय, पार्क, सार्वजनिक स्थल एवं क्षेत्र के मंदिरों में वृक्षारोपण कर एक-एक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विष्णु असावा, ग्रीश चंद्र शर्मा, अमनदीप उपाध्याय, मृदुल शर्मा, राघव गुप्ता, अनुज शर्मा, रामेश्वर सिंह, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!