जनपद बदायूं

महिला शिक्षक ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट में दर्ज कराई रिपोर्ट

Up Namaste

बदायूं। सिविल लाइंस इलाके के एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षक ने अपने ही स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के खिलाफ छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है। मामले की जांच सीओ सिटी करेंगे।

बताया जाता है कि लखनऊ की रहने वाली महिला शिक्षक बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती है। उसके विद्यालय में संजीव कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक है। वह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं। महिला शिक्षक अनुसार प्रधानाध्यापक का रवैया ठीक नहीं है। वह उसे अकेले में अपने कक्ष में बुलाते हैं और उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हैं। वह कई बार प्रधानाध्यापक को चेतावनी दे चुकी है लेकिन प्रधानाध्यापक नहीं माने। उसे मालवीय आवास पर बुलाते हैं और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। महिला शिक्षक का यह भी कहना है कि प्रधानाध्यापक संजीव शर्मा पूर्वउप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को अपना रिश्तेदार, बीएसए को अपना मौसा और डायट प्राचार्य को अपनी जाति का बताते हैं। वह कई-कई दिन स्कूल नहीं आते। जब आते हैं तो एक साथ उपस्थिति लगा देते हैं। प्रधानाध्यापक की इन हरकतों से परेशान होकर उसने 23 जुलाई को स्कूल छोड़ दिया और अपने घर लखनऊ चली गई। उसने कहा है कि अब वह कभी स्कूल नहीं आएगी। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच सीओ सिटी आलोक मिश्रा को सौंपी गई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!