उझानी

आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व, लोगों ने किया दान पुण्य, खिचड़ी भोज के हुए आयोजन

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। मकर संक्रांति का पर्व आज उझानी में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भगवान सूर्य नारायण समेत देवी देवताओं की पूजा अर्चना करने के बाद नागरिकों विशेषकर महिलाओं ने गरीबों में दान पुण्य किया। इस पावन अवसर पर नगर के कई स्थानों पर खिचड़ी भोज आयोजित किए गए।

आज पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाबजूद मकर संक्रांति का पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। घर-घर में पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के उपरांत खिचड़ी युक्त चावल, गजक, रेवड़ी, गुड़, फल एवं अन्य प्रकार के भोगों का मलशलने के उपरांत गरीबों समेत अन्यों का दान दिया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने बच्चों विशेषकर कन्याओं को दान कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। मकर संक्रांति पर नगर के कई मंदिरों के अलावा अनेक स्थानों पर चावल की खिचड़ी पका कर उसे प्रसाद के रूप में नागरिकों मंे वितरित कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। इसके अलावा भाजपा के उझानी ग्रामीण मंडल शक्ति केंद्र दहेमू पर शक्ति केंद्र प्रभारी किशन चंद शर्मा के सहयोग से बृहद खिचड़ी भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर खिचड़ी का प्रसाद खाया। इस मौके पर उझानी ग्रामीण अध्यक्ष अजय तोमर, नरेश चंद, रविंद कुमार सिंह, अक्षय कुमार सिंह, संजीव गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!