अपराधउझानीजनपद बदायूं

उझानी में किन्नर और ई रिक्शा चालक की मारपीट बनी चर्चा का विषय

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। नगर के सबसे व्यस्त बरी बाइपास पर आज दोपहर एक किन्नर ने कपड़े उतारने के बाद एक ई रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर दी। दोनों में मारपीट बढ़ते देख मौजूद लोगों ने किसी तरह से दोनों को अलग किया। पीड़ित ने पुलिस को किन्नर की हरकत की शिकायत दी है।

मूल रूप से सहसवान का रहने वाला किन्नर चांदनी का आज किसी बात पर नगर के भर्राटोला में रहने वाले ई रिक्शा चालक अनमोल गुप्ता पुत्र योगेन्द्र गुप्ता से विवाद हो गया। बताते हैं कि बरी बाइपास पर किन्नर चांदनी ने उसके रिक्शे पर कब्जा कर लिया और अपने साथ ले जाने लगा। बताते हैं कि जब अनमोल ने उसे रोका तब वह ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने लगा। बताते है कि ई रिक्शा चालक भी किन्नर से भिंड गया। ई रिक्शा चालक के इस कदम से किन्नर इतना खफा हुआ कि उसने अपने कपड़े उतार दिए और फिर ई रिक्शा चालक की पिटाई लगानी शुरू कर दी। इस दौरान बाइपास पर लोगों का हूजुम एकत्र हो गया और फिर किसी तरह से दोनों को अलग किया।

दोनों के विवाद के पीछे चर्चा है कि अनमोन ने किन्नर पर कोई टिप्पणी कर दी थी वही कुछ लोग चर्चा कर रहे हैं कि किन्नर और ई रिक्शा चालक का किराए को लेकर विवाद है। किन्नर और रिक्शा चालक का विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!