उझानीजनपद बदायूंधर्म संसार

उझानी में श्री शीतलाष्टमी शताब्दी महोत्सव के प्रथम दिन भक्तों ने यज्ञ देवता को दी आहूतियां, मां शीतला का किय पूजन

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। नगर में श्री शीतलाष्टमी शताब्दी वर्ष समारोह के दो दिवसीय आनंद महोत्सव का आज शुभारंभ हुआ। श्री शीतलाष्टमी पर्व के प्रथम दिवस आयोजित महायज्ञ में भक्तों ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच पूर्णाहुति प्रदान कर मां शीतला से सभी के निरोग रहने और मानवों समेत सभी के कल्याण की प्रार्थनाएं मां शीतला और यज्ञ देवता से की।

शीतलाष्टमी पर्व मनाने के लिए भक्त नगर के मोहल्ला अहीरटोला स्थित प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर में जुटे और माता श्री शीतला की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के उपरांत भगवती शीतला का पूजन अभिषेक एवं यज्ञ भगवान का आवाहन करके विद्वानों द्वारा वैदिक रीति से विधिवत देवी का आवाहन यज्ञ किया गया। भक्तों ने निरोगी काया की कामना करते हुए यजमानों ने महायज्ञ में आहूतिया प्रदान की और सबके कल्याण की कामना की।

पूर्णाहुति के बाद महा आरती का आयोजन किया गया। सेवायत शिव सनेही मिश्र ने बताया की मंगलवार को शीतला माता की भव्य शोभायात्रा विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ निकाली जाएगी। शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के प्रथम दिवस त्रिलोकी नाथ बांगडा, राकेश वर्मा, शिवम् शर्मा, विश्वनाथ वर्मा, संजय चतुर्वेदी, शिव गोपाल मिश्रा, पंकज शर्मा, प्रताप सिंह, सुनील शर्मा, संतोष गुप्ता, मनु मिश्रा, सिताब सिंह, श्याम यादव, वाचस्पति मिश्रा ,संतोष गुप्ता, शोभित, काका गुप्ता, जयपाल राठौड़, विनोद गुप्ता, प्रमोद माहेश्वरी, कामेश, पूर्णिमा मिश्रा, निपूर्णा मिश्रा प्रगति मिश्रा, शालिनी मिश्रा, मीना गुप्ता, रश्मी मिश्रा, कल्पना मिश्रा, नवरात्रि मिश्रा, अनिता गुप्ता, रानी वर्मा, रीना, प्रियम, शालिनी समेत भारी संख्या में नर नारी भक्त मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!