जनपद बदायूं

छेना बनाने वाली इकाई पर खाद्य विभाग की छापामारी, लिया नमूना

Up Namaste

बदायूं। दीपावली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम पूरे जिले में छापामारा अभियान चला रही है। टीम ने जिले के कई उपनगरों में छापामारी कर छेने समेत सरसों के तेल और अन्य पदार्थो का नमूना लेकर जांच को भेज दिया है। टीम की छापामारी से पूरे जिले में हड़कम्प मचा हुआ है।

बुधवार को तहसीलदार सहसवान के नेतृत्व में, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा उस्मानपुर बाजार में छेना के तीन निर्माण इकाई एवं जरीफनगर के एक छेना निर्माण इकाई से पाँच छेना का नमूना, सहसवान कस्वे से अकबराबाद में टीटू एवं दीपक माहेश्वरी के प्रतिष्ठान से सरसों का तेल का नमूना एवं सैफुल्लागंज से नीरेश के मिठाई विक्रय प्रतिष्ठान से लॉज मिठाई, छेना का नमूना संग्रहित किया गया है।

इस दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय कुमार शुक्ल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण सतेन्द्र सिंह तोमर, चन्द्रविजय सिंह, शहाबुद्दीन दोस्त, राजीव कुमार, देवकान्त, भूपेन्द्र सिंह, शम्भू दयाल, एतीस कुमार, वेदप्रकाश शामिल रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!