उत्तर प्रदेश

लोनी में गैस सिलेंडर फटने से एक बच्चा समेत चार की मौत, कई घायल

Up Namaste

गाजियाबाद। दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद क्षेत्र के लोनी में में बुधवार को गैस सिलेंडर फटने से तीन मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में 1 बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है वही 9 लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत.बचाव कार्य में जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। लोनी में सिलेंडर हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

गाजियाबाद के लोनी इलाके की बबलू गार्डन कॉलोनी में अचानक उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब वहां स्थित एक मकान में जोरदार ब्लास्ट हुआ। जैसे ही लोगों ने ब्लास्ट की आवाज सुनी। ब्लास्ट इतना भयानक था कि आसपास की जमीन भी दहल गई। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो लोगों को पता चला कि मकान में चाय बनाते वक्त गैस का सिलेंडर फटा है। हादसे वाले मकान के अंदर करीब 9 लोग मौजूद थे। सिलेंडर फटते ही चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा और 3 महिलाएं शामिल हैं।

बाकी लोग भी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!