जनपद बदायूं

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग से झुलस कर मासूम समेत चार घायल, जिला अस्पताल रैफर

Up Namaste

बिसौली(बदायूं)। उघैती थाना क्षेत्र के गांव चनी में घरेलू गैस सिलेंडर लीक हो जाने के चलते लगी आग से एक मासूम समेत चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के बाद घायलो को सीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की जानकारी पर तहसीलदार और पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर जानकारी हासिल कर घायलो का हाल जाना।

थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम चनी निवासी राम अवतार के घर पर सूर्यांश पुत्र प्रेमपाल, कार्तिक पुत्र मोहित उम्र 8 माह, अंशु का पुत्र मोहित खेल रहे थे। सभी बच्चों को गैस की दुर्गंध आने पर मकान मालिक राम अवतार को बताया तभी राम अवतार ने घर में जाकर देखा तो उन्होंने सिलेंडर से गैस बंद कर दी लेकिन बंद करने के बजाय वह खुल गई जिससे राम अवतार में चेक को जैसे ही माचिस की तीली जलाई तभी अचानक भयानक आग लग गई जिस में मौजूद तीनों बच्चे व मकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गए आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मदद के लिए दौड पडे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने सभी घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही उघैती थाना प्रभारी व बिसौली नायब तहसीलदार मोहम्मद अजहर ने बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हाल जाना तथा थाना प्रभारी ने घायलों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!