उझानीजनपद बदायूं

गंगा दशहराः गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब ने लगाई आस्था की डुबकी, पूजा अर्चना कर दिया दान

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। गंगा दशहरा के महत्वपूर्ण पर्व पर कछला स्थित मोक्ष दायिनी मां गंगा के तट पर जुटे लाखों श्रद्धालुओं ने मंगलवार को आस्था की डुबकी लगा कर गंगा स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं ने गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराएं और फिर अपनी सामर्थ्थयानुसार दान पुण्य किया।

गंगा दशहरा पर्व से पूर्व रविवार से ही श्रद्धालु कछला स्थित पवित्र गंगा नदी के तट पर पहुंचना शुरू हो गए और श्रद्धालुओं ने दो दिन गंगा तट पर रह कर पूजा अर्चना की और मंगलवार को गंगा दशहरा के पर्व पर तड़के हर-हर महादेव और हर हर गंगे का जयघोष बुलंद करते हुए आस्था की पवित्र डुबकी लगा कर गंगा स्नान किया। गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं ने उदय होते सूर्य नारायण का अर्द देकर उनकी स्तुति की। महिला श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद तट पर मां गंगा की पूजा अर्चना करने के बाद उन्हें प्रसाद का भोग लगाया।

तड़के से गंगा स्नान का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर शाम तक जारी रहा अनुमान लगाया जा रहा है कि बदायूं जनपद के अलावा कासगंज, बरेली समेत अन्य जनपदों के लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर गंगा स्नान का पुण्य प्राप्त किया है।
गंगा मेला में जमकर की खरीदारी, खूब बिकी जलेबियांः कछला गंगा तट पर मेले का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने विशेषकर महिलाओं और बच्चों ने अपनी पसंद की चींजें खरीदी। दूसरी ओर प्रत्येक गंगा पर्व पर बिकने वाली जलेबी गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की पहली पसंद रही और जमकर जलेबियां बिकी। जो श्रद्धालु गंगा तट से जलेबियां नही खरीद सके उन्होंने उझानी में आकर जलेबियां खरीदी और अपने घरों को भी ले गए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!