जनपद बदायूं

भक्त की पुकार अवश्य सुनते हैं भगवानः रामचंद्राचार्य महाराज

Up Namaste

बिसौली,(बदायूं)। प्रसिद्ध कथाव्यास स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज ने कहा कि भक्त की पुकार सुनकर भगवान नंगे पांव दौड़े चले आते हैं। भगवान भक्त के वशीभूत होकर उनकी पुकार अवश्य सुनते हैं।

स्वामी रामचंद्राचार्य ग्राम बसई स्थित श्रीराम महेश्वरी शिक्षण संस्थान में आयोजित भागवत कथा के प्रथम दिन श्रोताओं को अपनी वाणी का अमृतपान करा रहे थे। उन्होंने कहा कि जब जब धरती पर दानवों का अत्याचार बढ़ता है प्रभु अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए अवतरित होकर राक्षसों का संहार करते हैं। भगवान विष्णु ने राम और कृष्ण के रूप में अवतार लेकर रावण व कंस जैसे अधर्मियों का वध किया। महाराज जी ने कहा कि जैसे जैसे कलियुग का प्रभाव बढ़ेगा दानवों का अत्याचार भी स्वाभाविक बढ़ना शुरू होगा। ऐसे में भगवान अपने भक्तों को बचाने धरती पर अवश्य ही अवतरित होंगे। कथा आयोजक पं. रामनिवास शर्मा, महेश्वरी देवी, प्रवीण शर्मा, सोनू, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!