जनपद बदायूंधर्म संसार

बदायूं जिले में श्रद्धाभाव से हुई गोवर्धन पूजा, अन्नकूट का हुआ वितरण

Up Namaste

बदायूं। पंच दिवसीय दीपोत्सव के चौथे दिन जिले भर में गोवर्धन पूजा श्रद्धाभाव के साथ सम्पन्न हुई। पूजा अर्चना के उपरांत मां अन्नपूर्णा को समर्पित अन्नकूट के प्रसाद का वितरण जिले भर के प्रमुख मंदिरों में किया गया।

बिसौली। नगर में बुधवार को प्रमुख मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। अन्नकूट का प्रसाद पाकर श्रद्धालु स्वयं को धन्य समझ रहे थे। नगर के मुख्य चौराहा स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर दोपहर से ही प्रसाद पाने वालों की भारी भीड़ लगी रही। यहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश वार्ष्णेय, मंत्री प्रहलाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, पुजारी सुधीर कुमार तिवारी, गोविंद गुप्ता आदि का व्यवस्था में प्रमुख योगदान रहा। वहीं लक्ष्मीनारायण बड़ा मंदिर, बिजलीघर स्थित शिव मंदिर में भी अन्नकूट प्रसाद बांटा गया।

बिल्सी। नगर में बुधवार को गोवर्धन का त्यौहार मदिरों पर अन्नकूटका प्रसाद वितरण कर मनाया गया नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक देवी स्थानों मंदिरो पर अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया नगर में तहसील रोडशिब मदिर नगर के मोहल्ला नंबर 8 भगवान श्री कृष्ण राधा मंदिर, कुटी मंदिर ,शिव शक्ति भवन मंदिर कूचा गली में रघुनाथ जी विराजमान मंदिर ,चामुंडा मंदिर बिजली घर रोड पर स्थित माता दुर्गा मंदिर, निकटवर्ती ग्राम अंबियापुर देव स्थान ,शिबमंदिर, समेत ग्राम बास बरौलिया , भोजपुर दिधोनी ,बादशाहपुर, के मंदिरों पर अन्नकूट का प्रसाद वितरण कर गोवर्धन का त्यौहार मनाया गया।
सहसवान। बुधवार को घरों में गोवर्धन की पूजा की गई। महिलाओं ने घरों में गोबर से गोवर्धन का चित्र बनाया और विधि विधान से पूजा अर्चना की। महिलाओं लड़कियों ने गोवर्धन के चित्र के साथ साथ आकर्षक रंगोलियां भी बनाईं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!