उझानी

हजारों शिव भक्तों के समूह ने गुंजायमान किया शिव का जयकारा, आस्था से सराबोर हो गया पूरा क्षेत्र

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। शुक्रवार से बड़ी संख्या में काबंर कांधों पर उठा कर निकल रहे शिव भक्तों की संख्या में शनिवार को बड़ा इजाफा हुआ। आज सुबह से ही शिव भक्त काबंड़ियों की संख्या निरंतर बढ़ती गई। दोपहर में बहजोई, बदायूं, बरेली, पीलीभीत समेत अन्य जनपदों के हजारों शिव भक्तों के समूह ने पूरे क्षेत्र को शिव के जयकारों से गुंजायमान कर दिया जिससे चहुं ओर का वातावरण आस्था से सराबोर दिखा।

शनिवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में गंगा तट से जल लेकर शिव भक्त काबंड़ियों के जत्थे डीजे से बजते भजनों के साथ निकल रहे थे। जत्थों में शामिल शिव भक्तों का जोश भजनों और भगवान शंकर के भजनों से हाई था। शिव भक्त भजनों पर नाचते गाते और भक्ति में भाव विभोर हो झूमते हुए चल रहे थे। दोपहर में बहजोई समेत अन्य जनपदों के हजारों शिव भक्तों का समूम जब कछला गंगा घाट से प्रारंभ हुआ तभी से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया और बड़ी संख्या में हाइवे के गांवों नर नारी और बच्चें शिव भक्तों का उत्साहवर्धन करने के लिए उमड़ पड़ा। समूह में शामिल हजारों शिव भक्त डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर महादेव का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। शिव भक्तों का समूह जब उझानी नगर में पहुंचा तब नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शिव भक्त काबंड़ियों के जत्थों का निकलने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। अनुमान लगाया जा रहा है कि रविवार को शिव भक्तों की संख्या में और बढ़ोत्तरी होगी। काबंड़ियों की सुरक्षा में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल बालियान के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस जवान भी काबंड़ यात्रा को सुरक्षित निकवाने के लिए सुबह से ही पूरे मार्ग पर तैनात रहे है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!