जनपद बदायूं

आस्था के साथ मनाया गया गुरूनानक देव का 553 वां प्रकाशोत्सव

Up Namaste

बदायूं। सिख धर्म के पहले गुरु, गुरुनानक देव का 553 वां प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से गुरुद्वारा जोगीपुर में मनाया गया। गुरूद्वारा में चल रहे अखंड पाठ साहिब संपन्न किया गया तत्पश्चात हजूरी रागी द्वारा कीर्तन से संगत को निहाल किया गया।

गुरु पर्व में विशेष कीर्तन दरबार में कथावाचक गुरदीप सिंह द्वारा गुरु नानक देव जी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से गुरु नानक देव जी ने भटके हुए लोगों को सही मार्ग पर लाने का कार्य किया। विशेष तौर पर आए जगप्रीत सिंह ने अपने पूरे जत्थे के साथ कीर्तन के माध्यम से भक्तों को परमेश्वर से जोड़ा और सारा वातावरण भक्तिमय हो गयाद्य कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी लोगों ने गुरु महाराज का लंगर छका।

इस गुरु पर्व में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सभी सदस्यों सहित सेकड़ों लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में समाजसेवी अशोक खुराना का विशेष सहयोग रहा। अंत में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार प्रतिपाल सिंह ने गुरु पर्व की बधाई दी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!