बदायूं। हिन्दू साम्राज्य दिवस पर हिन्दू जागरण मंच द्वारा निकाले जाने वाली परम्परागत को आज प्रशासन और हिजामं के नेताओं की बातचीत के बाद जनपद मंे शांति व्यवस्था दुरूस्त रखने के प्रशासनिक आग्रह के बाद उसे स्थगित कर दिया गया।
शनिवार को जिले भर से हिजामं के कार्यकर्ता हिन्दू साम्राज्य दिवस पर बदायूं में निकाले जाने वाली परम्परागत शोभायात्रा से पूर्व प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने हिजामं के प्रदेश मंत्री जोकपाल, जिलाध्यक्ष मुकेश वर्मा से वर्तमान को देखते हुए यात्रा रद्द करने का आग्रह किया गया जिसके बाद हिजामं के नेताओं ने जिले भर से आए कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद प्रशासन का सहयोग करने के लिए शोभायात्रा को स्थगित कर दिया। इस मौके पर नमन सैनी, अभिषेक, प्रियांशु दुबे समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।