Uncategorizedउझानी

उल्लास के साथ मनाया गया रंगों का पर्व होली, जमकर उड़ा गुलाल, रंगों की हुई बौछारें

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारें और भारतीय संस्कृति का महापर्व होली आज धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई गई। होलिका दहन के उपरांत पूरे नगर में जमकर गुलाल उड़ा और रंगों की बौछारों ने प्रत्येक नागरिक खुलेमन से होली खेलने को विवश कर दिया। होली के गीतों के बीच युवा वर्ग मस्ती में झूमता नाचता नजर आ रहा था। नगर में निकाले गए होली के जुलूस में युवा वर्ग दूने उत्साह से रंगों की बौछार करता हुआ चल रहा था। शाम के वक्त नगर में होली मिलन समारोह में नागरिकों ने एक दूसरे के गले लग कर बधाईयां दी।

रंगों के त्यौहार होली के महापर्व पर नगर में आज तड़के होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें नागरिकों ने होलिका मईया और भक्त प्रहलाद के जयघोष के साथ होलिका दहन की परिक्रमा की और अनाज की बालियां भून कर होलिका का भोग लगाया। इस मौके मौजूद नागरिकों ने एक दूसरे के गले लग कर आपसी सद्भाव का परिचय देकर होली की बधाईयां दी। होलिका दहन के उपरांत पूरा नगर होली की मस्ती में ऐसा डूबा कि चारों ओर गुलाल ही गुलाल और रंगों की बौछारें नजर आ रही थी। नगर के लगभग सभी मौहल्लों में बच्चों और महिलाओं ने छतों पर पहुंच कर गुजरने वाले लोगों पर रंगों की बरसात कर उल्लास से भर दिया। नगर में क्या सड़के, क्या हाइवे चारों ओर युवाओं की मस्ती और उल्लास ही उल्लास दिख रहा था वही जगह-जगह बज रहे होली के गीतों पर युवा अपनी सुधबुध खोकर नाचता-झूमता नजर आ रहा था। लोगों में सुबह से चढ़ा होली का खुमार दोपहर में रंग जुलूस निकलने के बाद ही उतर सका। रंग जुलूस अहिरटोला से शुरू होकर पूरे नगर में रंगों की मस्ती बिखेरता हुआ अहिरटोला मौहल्ला में विसर्जित हुआ। शाम के वक्त नगर के अनेकों स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित हुए जिसमें पहुंच कर नागरिकों ने एक दूसरे को होली की बधाईयां दी वही लोग एक दूसरे के घर पर पहुंच कर भी होली मिले और आपसी पे्रेम, सद्भाव का परिचय दिया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!