जनपद बदायूं

जायंट्स ग्रुप आफ बिसौली महिला समृद्धि का अधिष्ठापन व शपथग्रहण समारोह हुआ

बिसौली,(बदायूं)। जायंट्स ग्रुप आफ बिसौली महिला समृद्धि का अधिष्ठापन व शपथग्रहण समारोह मधुवन पैलेस में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि यूनिट डायरेक्टर मधुपमा वाष्र्णेय ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नगर की सांई विहार कालोनी स्थित मधुवन पैलेस में आयोजित गु्रप के अधिष्ठापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने कहा कि महिला शक्ति राष्ट्र ही नहीं वरन पूरे समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि महिला समृद्धि की सदस्य समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। यूनिट डायरेक्टर मधुपमा वाष्र्णेय ने कहा कि महिला शक्ति के विकास से ही देश व समाज का विकास संभव है। संगठन की अध्यक्ष स्वाति गुप्ता ने कहा कि ग्रुप की महिलाएं समाज व महिला शक्ति के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगीं। इससे पहले मुख्य अतिथि ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान ग्रुप अध्यक्ष स्वाति गुप्ता, सचिव आंचल, कोषाध्यक्ष पारूल अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल रूपम गुप्ता, रोजी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, रितु साहनी, राखीए सरिता वाष्र्णेय आदि सदस्य प्रमुखता से उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!