जनपद बदायूं

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान के लिए हेल्पलाइन पर मदद की दी जानकारी

Up Namaste

बदायूं। मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा विशेष अभियान के अंतर्गत थाना उघैती महिला कॉन्स्टेबल रेनू व कविता ने उघैती में बालिकाओं व महिलाओं बैठक कर बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान के सम्बंध में बताया और कहा कि अपने साथ किसी भी हादसे पर वह हेल्पलाइन पर डायल कर पुलिस की मदद ले सकतीं हैं।

महिला पुलिस कर्मियों ने बैठक में कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एंबुलेंस नंबर 108, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 जैसे महत्वपूर्ण नम्बरों के बारे में बताकर आवश्यकता पड़ने पर डायल करने की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। बालिकाओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा के विरुद्ध चुप्पी तोड़े व उनके अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। बाल श्रम, बाल विवाह के बारे में भी बताया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने कॉल या मैसेज कर या सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों को परेशान करने वालो को कैसे सबक सिखाया जाता है इसके सम्बंध में भी जागरुक किया गया। लड़कियों व महिलाओं के साथ मारपीट, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ से बचाव में भी जागरुक किया गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!