बिसौली,(बदायूं)। बिसौली में स्कूल कालेज, कोतवाली और सामाजिक संगठन ने अन्र्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर छात्राओं और विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत् महिलाओं को सम्मानित किया गया।
त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य आरती गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक महिला पूर्ण चक्र है उसके भीतर सृजन, पोषण और परिवर्तन करने की शक्ति है। इस अवसर पर नर्मदा शाक्य, चांदनी पाठक, मोहिनी गुप्ता उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ अध्यापिका राधा शर्मा ने किया। कोतवाली परिसर में भी महिला दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। शासन द्वारा थाना पर संचालित महिला हेल्प डेस्क पर ड्यूटी करते हुए महिलाओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्यवाही हेतु निस्तारण कराये जाने के उपलक्ष्य में प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह द्वारा महिला आरक्षी प्रिया व अंजली शर्मा को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। बिसौली जायंट्स ग्रूप आफ महिला समृद्धि की कार्यकर्ताओं ने महिला दिवस के अवसर पर गरीव महिला प्रहरियों-सफाई नायकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कि कोरोना काल में किसी भी बात की चिंता किए बगैर लगातार नगर की सफाई व्यवस्था की जिससे हम सभी सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष स्वाति गुप्ता, आंचल वार्ष्णेय,
कोषाध्यक्ष पारुल अग्रवाल, सरिता वार्ष्णेय, रोजी अग्रवाल, रूपम राखी, रितु साहनी, मोनिका अग्रवाल, राखी वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।