जनपद बदायूं

आठ मार्च को भव्यता से आयोजित होगा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवसःडीएम

Up Namaste

बदायूं। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को वृहद स्तर पर मनाये जाने हेतु सात व आठ मार्च के मध्य कार्यक्रमों का आयोजन कराये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान वर्ष में विभिन्न गतिविधियों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को वृहद स्तर पर मनाये जाने व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का वृहद प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए आठ मार्च को डायट परिसर ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!