बिल्सी

जैन समाज ने मनाया शीतलनाथ स्वामी का जन्म तप कल्याणक

बिल्सी,(बदायूं)। नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान शीतलनाथ स्वामी का आज जन्म एवं तप कल्याणक जैन समाज के लोगों ने आस्था और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए।

धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की गई इसके बाद जैन समाज के लोगों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए। इस दौरान श्री दिगंबर जैन महासमिति के मंडल अध्यक्ष पीके जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 10वें तीर्थंकर श्री शीतलनाथ भगवान की गर्भ.जन्म कल्याणक भूमि है भदलपुर। यहां की पावन धरा का कण.कण पवित्र है। दसवें तीर्थंकर की जन्म और तप.ज्ञान कल्याणक भूमि पर शीश टेकने वालों का जीवन धन्य हो जाता है। भगवान शीतलनाथ का जन्म माघ कृष्ण द्वादशी को हुआ था। उन्होंने कहा कि जैन धर्म का त्याग से गहरा नाता है। इस मौके पर अनिल कुमार जैन, अरविंद कुमार जैन, नीलम जैन, ज्योति जैन, मानसी जैन, शालिनी जैन, ग्रीश कुमार, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!