बदायूं। बदायूँ गौरव क्लब एवं महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बदायूं जनपद का नाम बदलकर वेदामऊ किये जाने की मांग की है।
जनपद की प्रमुख सामाजिक,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बदायूं गौरव क्लब एवं महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक साहित्यकार अमन मयंक शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर बदायूं जनपद का नाम वेदामऊ करने की मांग की है। श्री शर्मा ने बताया कि उन्होने विगत गत वर्ष जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदायूं मे जनसभा करने आये थे तब मुख्यमंत्री को पत्र देकर बदायू का नाम बदलकर वेदामऊ की जाने की मांग की थी। अमन मयंक शर्मा ने बताया कि बदायूं वेदों के अध्ययन का प्रमुख केंद्र रहा है पुरातन समय में वेदों के अध्ययन के लिए पूरे देश से लोग और राजा महाराजाओं के पुत्र बदायूं आते थे। श्री शर्मा ने पत्र में लिखा है कि बदायूं ऐतहासिक दृष्टि से बहुत समृद्ध रहा है, मुगलकाल से पहले बदायूं का नाम वेदामऊ था। पत्र में समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है कि बदायूं के इतिहास को देखते हुए इसका नाम वेदामऊ घोषित किया जाए। पत्र पर गौरव पाठक, दिनेश शर्मा, रितेश् उपाध्याय, निशांत पाठक, प्रशान्त आर्य, कौशल राठौड़, शिवकान्त शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, कुनाल सक्सेना सहित संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारी के हस्ताक्षर है।