जनपद बदायूं

रैली निकाल कर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनमानस को किया जागरूक

Up Namaste

बदायूं। विशेष संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जन जागरूकता हेतु आज महिला चिकित्सालय परिसर से एक रैली निकाली गई। रैली को नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल और सीएमओ डा. प्रदीप वाषृणेय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। संचारी रोग अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।

आज सुबह बदायूं नगर में विशेष संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जन जागरूकता पैदा करने हेतु जिला महिला अस्पताल से एक रैली का आयोजन किया गया। रैली को पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रदीप वाषृर्णेय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों समेत अन्य विभागों के कर्मियों की रैली बदायूं नगर के विभिन्न इलाकों मंे गई जहां उन्होंने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नागरिकों सेे बरसाती पानी न भरने देने, साफ सफाई रखने के अलावा प्रत्येक रविवार मच्छरों पर वार, और सोते समय मच्छरदानी के प्रयोग का आह्वान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विभाग द्वारा जारी विप्ज्ञिती में कहा गया है कि संचारी रोग रोकथाम अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा जबकि दस्तक अभियान 16 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!