जनपद बदायूं

बिसौली में धूमधाम के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

Up Namaste

बिसौली,(बदायूं)। नगर व क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। शिवभक्तों ने मंदिरों पर जाकर अपने इष्ट भोलेनाथ को गंगाजल, बेलपत्र, दूध, दही, शहद व फल चढ़ाकर रूद्राभिषेक किया। इधर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित महाशिवरात्रि पर्व पर एसपी सिटी प्रवीण कुमार मौजूद रहे।

नगर के प्रसिद्ध गंवादेवत मंदिर, नाथ मंदिर, मनोकामना मंदिर, हथौड़ा देवी मंदिर आदि पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान मंदिर परिसर हर हर बम बमए हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। नगरपालिका प्रशासन की ओर से सभी मंदिरों के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था की गई। इधर सांई विहार कालोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भी महाशिवरात्रि धूमधाम से मनी। कार्यक्रम में एसपी सिटी प्रवीण कुमार, नीरज सांई, सुभाष, अतरसिंह, महेश, बीके करूणा, बीके अरूणा, मिथिलेश, बीके रूपम आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!