उझानी

महेन्द्र सिंह टिकैत ने डंकल प्रस्ताव नही होने दिया लागू, भाकियू कार्यकर्ताओं ने मनाया टिकैत का जन्मदिन

Up Namaste

उझानी, (बदायूं) । भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला महासचिव सत्यवीर सिंह यादव ने आज अपने बमनौसी स्थित कैम्प कार्यालय पर भाकियू के संस्थापक महेन्द्र सिंह टिकैत का जन्म दिन मना कर मिष्ठान का वितरण किया और उन्हें किसानों का सच्चा मसीहा एवं हितैषी बताया। श्री यादव ने इस मौके पर कहा कि दिवंगत टिकैैत ने किसानों को अपने हक के लिए चलना सिखाया।

जन्मदिन मनाने जुटे किसानों को सम्बोधित करते हुए भाकियू के पूर्व जिला महासचिव सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि 80 के दशक में किसानों के मसीहा बन कर उभरे महेन्द्र सिंह टिकैत ने सरकारों द्वारा चलाई जा रही किसान विरोधी नीतियों का जबरदस्त विरोध किया और उनके किसान हित के संघर्षों से सरकारों की चूलंे हिल जाती थी। श्री यादव ने कहा कि भाकियू के संस्थापक दिवंगत टिकैत ने डंकल प्रस्ताव जैसे काले कानून को लागू नही होने दिया और यह लड़ाई उन्होंने कुछ ही दिन में जीत ली थी। श्री यादव ने कहा कि आज किसान कृषि बिल का एक साल से अधिक समय से विरोध कर रहे हैं लेकिन अंहकारी सरकार उनकी सुनने को तैयार नही है जिसका खमियाजा सरकारों को भुगतना पड़ेगा। उन्हांेने कहा कि आज की लड़ाई में महेन्द्र सिंह टिकैत की कमी खल रही है। इस मौके पर चंद्रपाल, अग्रेजपाल, देव सिंह, गंगाधर, रामखिलाड़ी, अजयपाल, जितेन्द्र, ब्रजेश, अशोक कुमार, वीरपाल, सोपाली एवं शिशुपाल सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहेे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!