उझानी(बदायूं। अग्रवाल धर्मशाला उझानी में महाराजा अग्रसेन जंयती के उपलक्ष्य में ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने नृसिंह अवतारश् और वराह अवतारश् की लीलाओं की प्रस्तुति दी। किस प्रकार भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए हिरण्यकश्यप का वध किया। दूसरी लीला के मंचन में भगवान विष्णु के वराह अवतार की कथा की प्रस्तुति दी ।
भगवान वराह ने किस प्रकार हिरण्याक्ष का वध किया, इसकी सजीव प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा दी गई। दोनों ही प्रस्तुतियों से हमें संदेश मिलता है कि हमें स्वयं पर घमंड नहीं करना चाहिए, ईश्वर सर्वशक्ति मान है। कार्यक्रम की सजीव प्रस्तुति के पीछे कोरियोग्राफर विवेक सिंह का अथक परिश्रम है, जिसके आधार पर उन्होंने सजीव प्रस्तुति देकर उपस्थिति जनसमूह की वाहवाही लूटी। इसमें सहयोग श्रीमती प्रिया राना का था। प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों का भूमिका सहित परिचय इस प्रकार है, लक्ष्य (हिरण्यकश्यय)-10 सी उत्कर्ष (हिरण्याक्ष ) -10 सी केशव गोयल (ब्रहमा) – 8 वी माधव गोयल (नारायण) 8 वी अश्विन (वराह) 9 सी मौलिक (प्रहलाद) कक्षा- 4 अदिति वार्ष्णेय (होलिका) 10 डी कार्यक्रम में डांसर की भूमिका तेजस 12 ई, करन 12 बी, पवन 10 बी, माधव 10 बी, नव्या 10 जी, श्रेष्ठा 10 जी, अग्रिमा 10 ए, अदिति 11 ए तान्या 10 डी, तनीशा 12 ई की विशेष भूमिका रही।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, निर्देशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल व विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएँ व विद्यार्थी थे इसके अलावा अग्रवाल सभा के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।