जनपद बदायूं

छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोतवाली से फरार, वजीरगंज पुलिस ने पकड़ने का किया दावा

Up Namaste

बदायूं/ बिसौली । इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। कोतवाली पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस ने उसे शाम को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

बताया जाता है कि छेड़छाड़ का आरोपी आशीष रस्तोगी पुत्र सुनील रस्तोगी मूल रूप से वजीरगंज कस्बे का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को वजीरगंज निवासी एक इंटरमीडिएट की छात्रा बिसौली पढ़ने आई थी। इसी दौरान आरोपी आशीष ने उसका पीछा करते हुए बिसौली कस्बे में उससे छेड़छाड़ की थी। इस पर छात्रा ने कोतवाली आकर उसके खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर आरोपी आशीष को शाम के समय गिरफ्तार कर लिया था। उसे कोतवाली लाकर लॉकअप में बंद कर दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात भर आरोपी लॉकअप में ड्रामा करता रहा। लॉकअप की सलाखों से अपना सिर मारता रहा, जिससे पुलिस भी उससे परेशान हो गई और उसे सुबह कार्यालय से निकालकर कार्यालय में बैठा दिया था। सुबह सात बजे आरोपी लघुशंका जाने के बहाने कोतवाली से निकलकर भाग गया।

जब इसके बारे में पुलिस को जानकारी हुई तो होश उड़ गए। तुरंत उसकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई। शाम तक आरोपी की तलाश चलती रही। शाम को पुलिस ने आशीष को वजीरगंज से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!