बरेली

गाय के शरीर में नवग्रहों का भी होता है वास, इसी वजह से पूजी जाती हैं गाएं

बरेली। राधेश्याम कथावाचक स्मृति समिति एवं बरेली गौशाला समिति के द्वारा रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में सिविल डिफेन्स को भी आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिविल डिफेंस माननीय धर्मपाल सिंह को बरेली के चीफ वार्डन राजीव शर्मा ने अपने वार्डनों के साथ पगड़ी पहनाकर व माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस मौके पर चीफ वार्डन राजीव शर्मा ने अपने कहा कि गाय के शरीर के अंगों में बृहस्पति आदि नव ग्रहों का वास भी होता है इसलिए भी गाय पूजनीय है। उन्होंने कहा कि बरेली सिविल डिफेंस नित जनहित के कार्य में अग्रणी है अब से सिविल डिफेंस बरेली नागरिक सुरक्षा कार्यों के साथ साथ गौ व गौवंश सेवा व उनकी रक्षा के कार्य भी करेगें। इस मौके पर अशोक गोयल, किशोर कटरू, राजीव बूवना,राधेश्याम , कुलभूषण शर्मा, आशीष गुप्ता, डॉ बिनोद पागरानी, डॉ वासु, घनश्याम शर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी, आश्वनी ओबेरॉय, मीना सोंधी आदि गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन किशोर कटरू ने किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!