उझानी

यूपी ओलम्पिक संघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष के उझानी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के लिए उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार उझानी पहुंचने पर विधान परिषद सदस्य बागीश पाठक का गूंज संस्था और जिला ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि वह बदायूं जनपद में खेलों को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास करेंगे।

विधान परिषद सदस्य बागीश पाठक हाल में ही उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के लिए उपाध्यक्ष चुने गए है। श्री पाठक आज जिला ओलम्पिक संघ और गूंज संस्था द्वारा नगर के भगवान दास पैलेस में आयोजित एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे जहां जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता, गूंज संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी किशन शर्मा ने गणमान्य नागरिकों के साथ श्री पाठक का भव्य स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि बदायूं जनपद में उझानी के नागरिक खेलों के प्रति समर्पित है और यहां तरह-तरह के खेलों का आयोजन करा कर ग्रामीण स्तर से खिलाड़ी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों को केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं व खेलो इंडिया दस कदम के बारे में बताया और खिलाड़ियों को खेलों मे प्रतिभाग करने के लिए अभिप्रेरित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि सरकार खेलों के लिए स्टेडियम तथा अन्य सुविधाएं खिलाडियों को दे रही है इसी तरह जनपद में खिलाड़ियों को हर प्रकार की मदद की जाएगी सभी खेलों के विकास में पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और किशन शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारनें के लिए काम करती रहेगी।

इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष अरूण अग्रवाल, अजीत वैश्य, सुभाष चंद्र मिनोचा, सरदार एम पी सिंह, शारदेन्दु पाठक, अजय पाल सिह, परबेज गाजी, रामदास यादव, कु. विपर्णा गौड़, डां प्रकाश बाबू शर्मा ,हरवंश यादव, रोहन शर्मा, कु. अनिमता खान, राहुल शंखधार, चाँद मुहम्मद, इकबाल, विवेक पंडित, आनन्द मिश्रा, अजय तोमर, सुरेंद्र, कमल यादव, योगेन्द्र प्रताप सिंह टिंकल, श्रीमती नीलम, कु0 नेहा बी आदि उपस्थित थे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!