उत्तर प्रदेशजनपद बदायूं

डिप्टी सीएम व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की अगुआई में गुरूवार को होगा भाजपा प्रत्याशी का नामांकन

बदायूं। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की मौजूदगी में 18 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी अपना दूसरा नामांकन सेट दाखिल करेंगे।

मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व व जनता जनार्दन के साथ दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले बदायूं क्लब में सुबह साढ़े नौ बजे नामांकन जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!