उझानीजनपद बदायूं

उझानी में उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया रामनवमी का पर्व, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ रामलला के विराजमान होने के बाद आई रामनवमी का पर्व नागरिकों ने दूने उत्साह और आस्था के साथ मनाया। इस अवसर पर मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम की सुन्दर झांकियों और काली अखाड़ों से सजी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत और शामिल लोगों को नागरिकों ने जलपान कराया।

 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और उसमे रामलाल के विराजमान होने के बाद रामनवमी का पर्व बदायूं जिले में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। जिले भर के लोगों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ अपने घरों और मंदिरों में पहुंच कर मर्यादा परषोत्तम भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की और फिर समस्त देवी देवताओं से सबके कल्याण की प्रार्थनाएं भी की। नागरिकों ने इस अवसर पर मंदिरों में आरती सम्पन्न कराई और प्रसाद का वितरण किया। चैत्र मास के नवरात्रों के समापन पर मनाई जाने वाली रामनवमी पर घरों और मंदिरों में कन्या भोज कराया गया। दिन भर की पूजा अर्चना के बाद मर्यादा परषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के उपलक्ष्य में नगर के बिहारी जी मंदिर से भगवान श्री राम की सुन्दर झांकियों से सजी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और अन्य अतिथियों केे भगवान श्री राम और माता सीता समेत सम्पूर्ण परिवार की पूजा अर्चना कर आरती उतार कर कराया साथ ही मां काली का भी पूजन अर्चन किया। शोभायात्रा बाजारकला, भर्राटोला, किलाखेड़ा, बड़े महादेव के मंदिर, बिल्सी रोड, लालमन की पुलिया, कसाईटोला, मुख्य तिराहा, घंटाघर चौराहा, स्टेशन रोड, हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर, पुरानी अनाज मंडी, कछला रोड, गंजशहीदा, साहूकारा होती हुई देर रात बिहारी जी मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप परिवर्तित हो गई।

सुन्दर झांकियों और काली अखाड़ों से सजी भव्य शोभायात्रा का पूरे नगर में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर भव्यता से स्वागत किया वही अनेक समाजसेवियों ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों और नागरिकों को जलपान कराया। शोभायात्रा के दौरान नागरिकों ने जगह-जगह रथ पर विराजमान प्रभु श्रीराम और उनके दरबार की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और प्रसाद भोग का वितरण किया। शोभायात्रा मंे बैण्ड बाजों की धुन पर बज रहे भगवान श्री राम के भजनों से पूरे क्षेत्र का वातावरण राममय हो गया। शोभायात्रा में चल रहे डीजे की धुन पर युवा नाचता और भक्ति में झूमता हुआ भगवा पताका लहराता हुआ नजर आ रहा था। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी राजकुमार बंसल, सचिन अग्रवाल बंटी भईया, कौशल किशोर बंसल, निलांशु अग्रवाल, अवधेश वर्मा, सर्वेश गुप्ता, प्रकाश माहेश्वरी, शिवकिशोर टामसन, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय बॉबी समेत भारी संख्या में नागरिक और रामभक्त मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!