जनपद बदायूं

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान हेतु 10 दिसम्बर तक प्रस्तुत किये जा सकते हैं नामांकन

Up Namaste

बदायूं। उत्तर प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्य क्षेत्रों यथा.कला व संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है उन्हें वित्तीय वर्ष 2020 – 21 में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से अलंकृत किया जायेगा। उण्प्रण् गौरव सम्मान हेतु चयनित पुरस्कृत कलाकार महानुभावों को रु 11 लाख नगद धनराशि अंगवस्त्र एवं ताम्रवस्त्रध्मोमेन्टो भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी दीपा रंजन ने बताया कि शास्त्रीय संगीतध्लोक संगीत गायन, वादन, नृत्यध्ललित कलाएं विधायेंध्फिल्म व मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण आदि, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन सहित अन्य क्षेत्रों यथा शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल इत्यादि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभाव जिन्हें स्क्रीनिंग समिति सुपात्र समझे उन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान किया जायेगा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!