बदायूं। पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने वर्तमान जिलाध्यक्ष पंकज सक्सेना पर एक बार फिर से विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पंकज सक्सेना समाजसेवी और वर्तमान में गांव कठौली के प्रधान भी है।
श्री पाण्डेय ने प्रधान नवीन शाक्य को कार्यकारी जिलाध्यक्ष और सौम्य वर्मा को बरेली मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की है कि वह ग्राम प्रधानों की समस्याओं का निराकरण संगठन के माध्यम से कराने का प्रयास करेंगे। श्री सक्सेना के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और वह श्री सक्सेना को बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।