उझानीजनपद बदायूं

कोहरें और ठंड के कोहराम से बेहाल हुआ बदायूं जनपद का जनमानस, ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं अलाव

Up Namaste

बदायूं। पिछले दो दिनों से व्याप्त कोहरा और चल रही शीतलहर के चलते ठंड का प्रकोप एकाएक बढ़ गया है। गलन भरी ठंड से नागरिक कांपते नजर आ रहे थे। ठंड के सितम से बाजारों में सूनसान सी नजर आई। ठंड से बचने के लिए जगह जगह लोग अलाव से सिक रहे थे। ठंड के असर से गरीब एवं बेघर तबका बेसुध नजर आया वही पशु पक्षी भी बेहाल दिखे। कड़ाके की ठंड के बाबजूद प्रशासन स्तर पर अलाव जलवाएं जाने की जरूरत नही समझी गई है।

दो दिनों से छाया कोहरा और चल रही ठंडी हवाओं ने हांडकांप ठंड को पैदा कर दिया है। कोहरें के साथ चल रही शीत लहर से आम आदमी कांप कर रह गया है। सोमवार को घने कोहरें के चलते सूर्य नारायण भी दर्शन न दे सके जिससे गलन भरी ठंड का व्यापक असर हुआ है। गलन भरी ठंड के चलते साधन सम्पन्न वर्ग अपनी सुविधाओं का लाभ लेकर ठंड से खुद को बचाने में कामयाब रहा है लेकिन गरीब एवं बेसाहरा तबका कड़ाके की ठंड से बेहाल दिख रहा था।

गरीब एवं बेसाहरा तबका ठंड से बचने के लिए कूड़ा करकट आदि एकत्र कर उसे जला कर ताप रहा था जिससे ठंड के असर को कम किया जा सके। भीषण ठंड के चलते बदायूं जनपद भर का गरीब तबका प्रशासन से उम्मीद कर रहा था कि वह उसे बचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाएगा लेकिन इस मामले में प्रशासन की लाहपरवाही साफ नजर आई और पूरे जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नही जलवाए गए और अगर कुछ स्थानों पर अलाव जलवाएं भी गए होंगे तो वह ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत को सिद्ध करते नजर आ रहे होंगे। ठंड से सर्वाधिक परेशानी बेघरों को हो रही है जिनके पास रहने को कोई जगह नही है और सार्वजनिक स्थान ही उनके घर है। प्रशासन द्वारा बनवाए गए रैन बसरें भी मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे थे। कोहरा और ठंड का असर कुछ दिन तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!