उझानी(बदायूं)। शनिवार की सुबह अधिवक्ता दिवाकर वर्मा के पिता कवि टिल्लन वर्मा का हद्य गति रूक जाने के परिणाम स्वरूप निधन हो गया।
नगर के मौहल्ला भर्राटोला निवासी कवि कृष्ण गोपाल वर्मा उर्फ टिल्लन वर्मा की तबीयत आज सुबह अचानक बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले की उनका निधन हो गया। कवि वर्मा के निधन पर परिवार में शोक व्याप्त हो गया। उनके निधन की जानकारी जैसे ही नागरिकों को हुई तब नागरिक वह उनके घर शोक संवदेनाएं व्यक्त करने पहुंच गए। दिवंगत कवि वर्मा अधिवक्ता दिवाकर वर्मा के पिता है।