जनपद बदायूंधर्म संसार

मां दुर्गा की शक्ति करती हैं सत्प्रवृत्तियों का संवर्धन, गायत्री शक्तिपीठ पर हुआ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर मां दुर्गा नवमी के पावन पर्व पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। विभिन्न संस्कारों के बाद देवककन्याओं को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया।

इस अवसर पर परिब्राजक सचिन देव ने कहा कि जब देवासुर संग्राम में देवता पराजित होने लगे तब ब्रह्मा जी ने सभी देवशक्तियों की थोड़ी-थोड़ी शक्ति एकत्रित कर एक शक्ति का प्रदुर्भाव किया जिसका नाम दुर्गा रखा। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की साधना से अपने अंदर के मनोविकारों को दूर करें और अंत करण की मलिनता को हटाकर अपने हृदय को सत्प्रवृत्तियों का संवर्धन करें।
पंकज कुमार और भवेश शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ सम्पन्न कराया। परिजनों ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की।  जेलर  विनय कुमार दुवे शक्तिकलश का पूजन किया। ललतेश कुमार दीप पूजन किया इसके अलावा गुरुपूजन, मां दुर्गा पूजन, वेदमाता गायत्री पूजन मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने किया। गायत्री शक्तिपीठ पर सैकड़ों कन्याओं को भोज कराया गया।
इस मौके पर सुरेंद्र नाथ शर्मा, सुखपाल शर्मा, रघुनाथ सिंह, कालीचरन पटेल, रामचंद्र प्रजापति, भुवनेश शर्मा, प्रदया मिश्रा, ममता, रजनी मिश्रा, पूनम अरोरा, सीमा गुप्ता, सपना गुप्ता, दिनेश गुप्ता, संजीव कुमार, सुरेश कुमार मिश्रा, अमिता माहेश्वरी, सुमन, मंजू, राजेश्वरी, सत्यवती आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!