बिल्सी(बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव वनबेहटा स्थित शिव मंदिर पर देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई। यहां शनिवार शाम को विधि विधान से पूजा अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ शिव मंदिर में भगवान शिवलिंग, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, नंदी शेषनाग की प्रतिमा को स्थापित किया गया।
इस दौरान वातावरण भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। बताते है कि गांव में पिछले भगवान शिव के मंदिर का भव्य निर्माण कराया गया। इस दौरान यज्ञ का भी आयोजन हुआ और भारी संख्या में ग्रामीणों ने सुख-शांति समृद्धि की कामना से यज्ञ में आहुति डाली। महंत ने बताया कि भगवान शिव देवों के देव हैं। उनकी विधिवत सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से मन वंचित फल मिलता है और मन की शांति प्राप्त होती है।
मनुष्य को इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। यज्ञ के बाद यहां खीर का प्रसाद वितरण किया गया। इसको सफल बनाने में भक्त बदनसिंह, धनुष पाल, विजय बाबू, प्रेमपाल सिंह कुलदीप आदि का विशेष सहयोग रहा।