उझानी

मनोकामना पूर्ण मंदिर पर आयोजित हुआ सुन्दरकाण्ड का पाठ, बड़ी संख्या में मौजूद रहे भक्त

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। सर्व समाज के कल्याण के लिए शनिवार को जय मां मनोकामना पूर्ण मंदिर पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने पाठ का अनुसरण कर पुण्यलाभ प्राप्त किया।

मंदिर के महंत शिवम शर्मा ने बताया कि आज सुबह मंदिर पर सुन्दरकाण्ड पाठ से पूर्व पूजा अर्चना की गई फिर पाठ का शुभारंभ हुआ। उन्होंने बताया कि पाठ के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान केपी सिंह सोलंकी, रवि चौहान, राहुल बार्ष्णेय, अर्जुन सिंह राठौर, योगेश प्रताप सिंह, गुडनेश, यश शर्मा, पंडित सुरेश चंद शर्मा, पूजा शर्मा, नेहा शर्मा समेत अन्य भक्तों का खास सहयोग रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!