बदायूं। जिले के उपनगर बिसौली में असामाजिक तत्वों ने बीती रात किसी समय एक मजार में रखे धार्मिक ग्रंथों में आग लगा दी। रविवार की सुबह जब लोग मजार पर पहुंचे तब जमीन पर जले पड़े धार्मिक ग्रंथों को देख पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और असामाजिक तत्वों की तलाश में जुट गई।
नगर की कांशीराम आवास स्थित किले वाली मजार में रखे धार्मिक ग्रंथों में असामाजिक तत्वों ने शनिवार की रात आग लगा कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। रविवार की सुबह सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। असामाजिक तत्वों ने बिसौली में अशांति फैलाने का प्रयास किया मगर बिसौली के अमन पसंद नागरिकों ने उनके मंसूबों को सफल नही होने दिया। पुलिस ने एतिहातन तौर पर मजार में पुलिस को तैनात कर दिया है।
नागरिकों का कहना हैं कि मजार के आसपास काफी संख्या में नशा करने वाले लोग बने रहते हैं हो सकता हैं कि किसी नशेड़ी ने नगर को अशांत करने के लिए धार्मिक ग्रंथों में आग लगा दी मगर यहां की अमन पसंद जनता ने नशेड़ियों की हरकत पर ध्यान नही दिया जिससे कस्बे में शांति का माहौल बना रहा।