जनपद बदायूं

25 साल से चले आ रहे सम्पर्क मार्ग पर अवैध कब्जें को हटवाया

बिसौली(बदायूं)। तहसीलदार अशोक सैनी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने क्षेत्र के गांव रम्पुरिया में सेक्टर रोड पर 25 सालों से चले आ रहे अवैध कब्जों को आज नेस्तनाबूंद कर दिया। इस दौरान प्रशासन की कार्रवाई से कब्जाधारकों में भगदड़ मच गई।

यहां बता दें कि ग्राम पंचायत भानपुर के मझरा गांव रम्पुरिया में बीते 25 वर्षों से सरकारी भूमि के 750 मीटर लंबे मार्ग पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। दबंग उक्त भूमि पर खेती कर रहे थे। शुक्रवार को तहसीलदार अशोक सैनी ने दलबल के साथ जाकर उक्त भूमि पर बुल्डोजर चलवा दिया। भारी पुलिस फोर्स देखकर कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!