जनपद बदायूं

भाजपा नेताओं के भद्दे कार्टून बनाने और फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी करने पर आधा दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Up Namaste

बिसौली(बदायूं)। भाजपा नेताओं के भद्दे कार्टून बनाने और फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी करने पर आधा दर्जन युवाओं के खिलाफ गम्भीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यहां बता दें पिछले काफी दिनों से एक समूह द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की जा रही थी। इस पर भाजपा के कुछ युवा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक कुशाग्र सागर को अवगत कराया। कुशाग्र सागर ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने अरविंद यादव, जितेंद्र यादव, जुगनू यादव, भूपेंद्र यादव और ईशु यादव के खिलाफ भाजपा नेताओं के भद्दे कार्टून बनाने और अश्लील टिप्पणी करने पर धारा 292, 500, 504, 506 और 57 में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इधर पूर्व विधायक कुशाग सागर ने कहा कि हर भाजपाई के सम्मान की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!