उझानीजनपद बदायूं

Up Namaste

बदायूं। जनपद में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास तथा धूमधाम से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार एवं नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट में झण्डारोहण कर तिरंगे को सलामी दी व राष्ट्रगान गाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित संकल्पो की शपथ दिलाई।

कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचार रखे। कलेक्ट्रेट स्थित शहीद पार्क पहुंचकर डीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ पर शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित किए। डीएम ने सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, मुख्य विकास अधिकरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप वार्ष्णेय के साथ गांधी नेत्र चिकित्सालय में गांधी जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर झण्डारोहण कर तिरंगे की सलामी ली।

कादरचौक के गांव बमनौसी में भाकियू के जिला महासचिव सत्यवीर सिंह यादव के कैम्प कार्यालय पर गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। किसान नेता श्री यादव ने ध्वजारोहण कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और फिर मां शारदें की पूजा अर्चना कर परीक्षा देने जा रहे छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रवेश शर्मा, रामवीर बरेठा, दीपक शास्त्री, सरोजा देवी, धीरेन्द्र, महेन्द्र सिंह, रतनपाल, जेपी मिश्रा, कुलदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे। उझानी के मदरशील मैमोरियल अकादमी में गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य रेनू थरेजा, डायरेक्टर भारत थरेजा ने गणतंत्र दिवस के महत्व समेत शहीदों के बारे में विस्तार से बताया। स्कूल परिसर पर छात्र छात्राओं ने मां शारदे की पूजा अर्चना कर ज्ञान प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक और देश भक्ति के कार्यक्रम आहूत किए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!