जनपद बदायूं

बदायूं में धूमधाम से निकाली गई साईं पालकी शोभायात्रा, भजनों पर थिरके भक्त

Up Namaste

बदायूं। शिव शक्ति आध्यात्मिक ट्रस्ट के तत्वाधान में मोहल्ला चैबे स्थित प्राचीन शक्तिपीठ देवी मठिया की छठी वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा एवं सांई बाबा पालकी धूमधाम से निकली।

शिव शक्ति आध्यात्मिक ट्रस्ट के संरक्षक अजीत शर्मा उर्फ अज्जू एवं अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा का शुभारम्भ देवी मठिया पर नारियल फोड़कर किया गया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में नौ कुण्डीय् यज्ञ का आयोजन मुख्य यजमान अजीत शंखधार एवं गौरव पाठक द्वारा किया गया। पूजा अर्चना के उपरांत शोभायात्रा एवं साईं बाबा पालकी मोहल्ला चैबे से टिकटगंज, काली सड़क, मड़ई चैक, हलवाई चैक, शास्त्री चैक, सुभाष चैक, आर्य समाज एवं भरत मिलाप गली होते हुए देवी मठिया मंदिर पर विश्राम हुयी।शोभायात्रा में भगवान गणेश,भगवान शंकर की झांकी, काली अखाडा,हनुमान झांकी,वृन्दावन से आये हुए कलाकारों द्वारा कृष्ण लीला एवं साईं बाबा पालकी सहित तमाम हैरतअंगेज झाँकिया रही। शोभायात्रा में विभिन्न कलाकारों द्वारा विभिन्न करतब दिखाए गये। शोभायात्रा एवं साईं बाबा पालकी में भारी पुलिस फोर्स भी उपस्थित रहा। शोभायात्रा एवं साईं पालकी में शिव् शक्ति आध्यात्मिक ट्रस्ट के संरक्षक अजीत शंखधार उर्फ अज्जू,शिव शक्ति आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा, राजू शर्मा, दिनेश शर्मा,गौरव पाठक, सुजीत शंखधार, संतोष शर्मा,सुमित शंखधार,गोपाल् शर्मा,मुरली मनोहर शर्मा, अनमोल शंखधार,दिलीप गुप्ता, सुरेंद्र रावत,गीता शर्मा,मयंक शंखधार, रमेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजीव शर्मा, शशिकांत रावत सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!