जनपद बदायूं

सखामई गांव में देवस्थान की भूमि पर दबंग ने अवैध कब्जा कर कराया निर्माण, प्रशासन मौन, ग्रामीणों में रोष

बिसौली,(बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव सखामई में एक दबंग देवस्थान की भूमि पर अवैध निर्माण करा रहा है। गांव निवासी जितेन्द्रपाल सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवैध कब्जे को रोके जाने की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव निवासी एक दबंग पर गांव के देवस्थान की भूमि पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि ग्राम प्रधान भी दबंग का साथ दे रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त स्थान पर लंबे समय से धार्मिक कार्यक्र्रम होते चले आ रहे हैं। अवैध निर्माण के बाद धार्मिक कार्यक्रम होने की जगह ही नहीं बची है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!