उझानीजनपद बदायूं

स्काउट संस्था ने कुष्ठ रोगियों में बांटा दैनिक उपयोग का सामान, भोजन भी कराया

Up Namaste

उझानी। भारत स्काउट और गाइड संस्था और इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप की ओर से कछला स्थित मानव सेवा समिति कुष्ठ आश्रम और गंगा के दूसरी तरफ बड़ी गंगा कुष्ठ आश्रम पर 105 से अधिक कुष्ठ रोगियों को भोजन कराया गया। उन्हें दैनिक उपयोग का सामान भी वितरित किया गया।

स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि संकल्प शक्ति से युवाओं में ही असंभव को संभव कर दिखाने वाली चमत्कारिक शक्ति है। जिससे वह अपने सपनों को साकार करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए युवा संघर्ष करें, चुनौतियों को स्वीकारें और निःस्वार्थ सेवा करें। इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप के प्रेमपाल सिंह ने कहा कि निःस्वार्थ सेवा भाग्य को सौभाग्य में बदल देती है। देश व समाज की सेवा के लिए हमेशा आगे रहे।

कछला स्थित मानव सेवा समिति कुष्ठ आश्रम और बड़ी गंगा कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को दैनिक उपयोग का सामान, नहाने और कपड़े धोने का साबुन, चाय की पत्ती, पट्टियों आदि के अलावा उनको भोजन कराया। यह सेवा कार्य स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना के नेतृत्व में 28 वर्षों से अनवरत किया जा रहा है। इस मौके पर निखिल चौहान, शीतल आदि ने कुष्ठ रोगियों को भोजन वितरण किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!