जनपद बदायूं

गंगा एक्सप्रेस वे के लिए संयुक्त विवादित भूमि का बैनामा कराने के लिए एसडीएम ने परिवारों की बात, समझाया

Up Namaste

बिसौली (बदायूं)। गंगा एक्सप्रेेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम प्रशासन अब टालने के बजाय जल्द निपटाने के मूड़ में नजर आ रहा है। भूमि अधिग्रहण के लिए विवादित संयुक्त बैनामों को कराने के लिए रविवार को उपजिलाधिकारी महीपाल सिंह ने तहसीलदार और अन्य राजस्व कर्मियों के साथ कई गांवों के ऐेसे परिवारों से बातचीत की। बीते दिनों एडीएम प्रशासन ने गंगा एक्सप्रेसवे के निरीक्षण कार्य के दौरान तहसील प्रशासन को 30 जून तक हर कीमत पर भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा करने के कड़े दिशा निर्देश दिए थे। कार्य में लापरवाही के चलते तत्कालीन तहसीलदार दीपक चौधरी का स्थानांतरण भी हो चुका है। उनके स्थान पर तहसीलदार राम नयन सिंह को चार्ज दिया गया है।
निर्धारित समय सीमा के अंदर भूमि अधिग्रहण कार्य को पूरा कराने के लिए तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी को लेकर एसडीएम महिपाल सिंह व तहसीलदार राम नयन सिंह ग्राम गदगांव, खुर्रमपुर भमोरी, निभैरा, सरवरपुर, बालपुर आदि पहुंचे। उक्त गांवों में जाकर दोनों अधिकारियों ने भूमि अधिग्रहण के लिए विवादित बैनामा वाले परिवारों से बातचीत की। विवाद निस्तारण हेतु एसडीएम श्री सिंह ने परिजनों को समझाया बुझाया। श्री सिंह ने बताया कि जल्द ही उक्त विवादित बैनामा गंगा एक्सप्रेस वे के पक्ष में करा लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक 70ः से अधिक भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा हो चुका है। एसडीएम ने बताया कि रविवार को भी प्रशासन ने 9 हेक्टयर भूमि के बैनामा कराएं हैं।

 

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!