जनपद बदायूं

स्वालम्बंन शिविरों का आयोजन किया गया, दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

Up Namaste

बदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार जनपद के सभी ब्लॉकों पर स्वालम्बंन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को विकास खण्ड- जगत, दातागंज, समरेर व उझानी में लगाए गए। स्वालम्बन कैम्पों के अन्तर्गत ब्लाक जगत में भगवान सिंह शाक्य, पूर्व मंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया।

इन कैंपों में महिला कल्याण विभाग, उप्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पति की मृत्युपरान्त पुर्नविवाह दम्पति पुरस्कार, दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता, पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान, उ0 प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टाप सेंन्टर आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!