उझानी,(बदायूं)। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहा हर घर तिरंगा अभियान में आज जिले भर में सबसे बड़ा योगदान नगर के वरिष्ठ पालिका सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता अरूण अग्रवाल ने भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता को 51 सौ तिरंगा झंडा देकर किया है। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि हम सब देश की शान तिरंगा झंडा हर घर फहरा कर गर्व महसूस करेंगे।
वरिष्ठ पालिका सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता श्री अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता को आज हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए सबसे बड़ा योगदान करते हुए उन्हें 51 सौ तिरंगा झंडा प्रदान किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने श्री अग्रवाल का आभार जताया। इस अवसर पर पालिका सदस्य एवं युवा भाजपा नेता सचिन अग्रवाल बंटी, कार्तिक अग्रवाल बाबू, संदीप सक्सेना, योगेश प्रताप, देवेश गुलाटी, रवि कुमार, रवि सोलंकी, सुनील सोलंकी, रोहित सक्सेना, शिवम सोलंकी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।