जनपद बदायूं

शकील बदायूंनी ने बदायूं। का नाम पूरे संसार में रोशन किया- अमन मयंक शर्मा

Up Namaste

बदायूं। शकील बदायूंनी की पुण्यतिथि पर शकील बदायूंनी स्मृति क्लब ने पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई। बदायूं गौरव क्लब, शकील बदायूंनी स्मृति क्लब एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति संस्था के संयुक्त तत्वाधान में प्रख्यात गीतकार शकील बदायूंनी की पुण्यतिथि मनाई गई।

संस्था के पदाधिकारियों ने शकील बदायूंनी पार्क की साफ सफाई कर शकील बदायूंनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर प्रख्यात गीतकार को याद किया। बदायू गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा कि शकील बदायूंनी ने पूरी दुनिया मे बदायूं का नाम रोशन किया है। शकील बदायूंनी ने अपने गीतों से फिल्मी दुनिया में एक विशेष पहचान बनाई एवं पूरे विश्व में अपने गीतों से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है। बदायूं गौरव क्लब के संरक्षक दिनेश शर्मा, अशोक सक्सेना सहसचिव हिलाल बदायूंनी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अच्छन खां, कुनाल सक्सेना, कौशल राठौड़, मनीष ठाकुर, गौरव पाठक, रितेश उपाध्याय, नवीन सक्सेना, विभांशु दत्त, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!